Pages

▼

Pages

▼

Pages

▼

बबिता ने प्यार के लिए छोड़ी फिल्में

बेबो-लोलो की मॉम का आज बर्थडे: फिल्मों काम न करने की शर्त पर कपूर परिवार में हुई थी इस एक्ट्रेस की शादी, बेटियों को हीरोइन बनाने के लिए हुई थीं पति से अलग


70 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कपूर खानदान की बहू बबीता कभी अपने फैशन स्टेंटमेंट के वजह से चर्चा में रहती थीं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए स्टाइल आइकन रहीं बबीता का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 20 अप्रेल, 1948 हुआ था। वह जन्मी तो एक सिंधी परिवार में थीं लेकिन उनका परिवार मूलरूप से पाकिस्तान से था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे की वजह से उनका परिवार भारत आ गया। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कई बातें बताने जा रहे हैं।

एक्ट्रेस साधना हैं कजिन:
बता दें कि बबीता का मशहूर एक्ट्रेस साधना से गहरा रिश्ता है। वह रिश्ते में साधना की बहन लगती हैं। 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से डेब्यू करने वाली बबीता ने मात्र 19 फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनके कॅरियर की हिट फिल्म साबित हुई थी 'फर्ज'। इस फिल्म में उन्होंने जितेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

शूटिंग के दौरान हुआ रणधीर कपूर से प्यार:
फिल्म 'कल आज और कल' में बबीता और रणधीर कपूर ने एक साथ काम किया था। इन दोनों की एक साथ ये पहली फिल्म थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन जब बात शादी की आई तब अलग जाति के होने के कारण उनका परिवार उनके खिलाफ हो गया था। क्योंकि बबीता सिंधी और रणधीर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे।

प्यार के खातिर परिवार तक से रिश्ता तोड़ने के तैयार:
बबीता से बेइंतहा प्यार करने वाले रणधीर शादी को लेकर अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गए थे। उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अपराध माना जाता था। उन दिनों ऐसी बाते चर्चा में थी कि राजकपूर बबीता को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं। वहीं लगातार घरवालों को मनाने से मिली हार के बाद बबीता ने भी रणधीर शादी न करने पर उन्हें छोड़ने की धमकी दी। आखिर इस शर्त पर राजकपूर बबीता को अपने घर की बहू बनाने के लिए राजकपूर तैयार हो गए कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। साल 1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने बेहद ही सादे तरीके से शादी कर ली।


बेटियों को बनाना चाहती थीं एक्ट्रेस:
कपूर परिवार में महिलाओं का फिल्मों में काम करना अपराधा माना जाता था। वहीं अपने प्यार के खातिर बबीता ने अपने सपने को तो तोड़ दिया लेकिन वह अपनी बेटियों करिश्मा और करीना को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। उनके इस फैसले से जहां पूरा परिवार उनके खिलाफ था वहीं उनके पति रणधीर ने भी उनका साथ देने से मना कर दिया। इसके बावजूद करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन करिश्मा के फिल्मों में काम करने वीक वजह से रणधीर और बबीता का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। वह 1988 में दोनों बेटियों के साथ अपने पति रणधीर को छोड़कर चली गईं। इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों का कॅरियर बनाने में लग गईं। 19 साल अलग रहने के बाद दोनों एक बार फिर साल 2007 में फिर एक हुए।
(साभार)

No comments:

Post a Comment