Pages

Pages

Pages

घुमक्कड़ साथी

लोकटक झील

लोकटक झील उत्तर पूर्वीय भारत का सबसे बड़ा मीठे पानी वाला झील है और बिष्णुपुर का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह झील इम्फाल से करीबन 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सुन्दर लोकटक लेक 

बिष्णुपुर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण, केईबुल लम्जाओ राष्ट्रीय उद्यान, जो विश्व का सबसे बड़ा तैरने वाला पार्क है, इस झील के दक्षिणी तट पर बसा है। लोकटक झील का एक मजेदार पहलु यह है कि यह पूरे विश्व में एक मात्र तैरने वाला झील है। इस झील में तैरने वाले द्वीप हैं जिन्हें फुमीदी कहते हैं और यहाँ आस पास के मछुआरे रहते हैं। कुछ फुमीदी अप्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है ताकि यहाँ मछली पाला जा सके।

विश्व की एकमात्र तैरती झील 

बिष्णुपुर ज़िले के लोकटक झील जाना तब तक अधूरा माना जाता है जब तक सेन्द्रा झील न जाया जाए। सेन्द्रा द्वीप यहाँ के निवासियों के लिए प्रसिद्द पिकनिक मनाने की जगह है, जबकि पर्यटकों के लिए यह एक अतिरिक्त आकर्षण है। बोटिंग के अलावा इस द्वीप पर कई और खेल से जुड़ी गतिविधियाँ भी होती हैं।

सेन्द्रा पर्यटन गृह का जलपानगृह एक मुख्य आकर्षण है क्योंकि यहाँ से तैरते हुए दलदल, साफ नीला पानी और दर्जन भर बोट आसानी से दिख जाते हैं। यह द्वीप लोगों को भव्य झील का ज़्यादातर भाग दिखला देता है। इस झील में कई प्रवासी और निवासी पंक्षी रहते हैं इससे द्वीप से पंछियों को भी देखा जा सकता है।

- साभार

No comments:

Post a Comment