Pages

Pages

Pages

काले धन का राग, पैसे हुए साफ़ : 2017 में स्विस बैंक में जमा भारतीय पूंजी में हुई 50 % की वृद्धि, आकड़ा 7000 करोड़ के पार


एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के बड़े बड़े वादे कर 2014 में केंद्र की सत्ता पे काबिज हो गए, वही दो सालों की गिरावट के बाद स्विस बैंक की तरफ से ताजा जारी की गई एक रिपोर्ट चौकाने वाली हैं। 2017 में स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा जमा पैसों में 50 % की वृद्धि हुई हैं और अब यह आकड़ा 7000 करोड़ को पार कर गया हैं।

हालिया हुए भारत और स्विज़रलैंड सरकार के बीच हुए समझौतों के आधार पर यह रिपोर्ट सामने आई हैं। पिछले दो सालों की गिरावट के बाद बढे यह आकड़े बहुत कुछ बयान करते हैं। एक ओर जहाँ यह आकड़े केंद्र सरकार की भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले विदेशों में जमा हो रहे काले धन पर रोक लगाने की घोषणा को नकारता हैं वही प्रधानमंत्री मोदी की पूर्ण नाकामी को भी दर्शाता हैं वही दूसरी ओर यह भी बतलाता हैं कि मोदी सरकार केवल वादों की सरकार हैं और उसने विदेशो में जमा हो रहे काले धन पर लगाम लगाने के कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं।

बढ़कर 7000 करोड़ रूपए हो जाने वाले विदेशों में जमा काले धन के ये आकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंचाते है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि आज भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता हो गई हैं। मुख्य रूप से ये भारत सरकार की नीतियों और योजनाओं को भी नुकसान पहुंचाता हैं।
◼️


No comments:

Post a Comment