किम जोंग और डोनल्ड ट्रंप के बीच 38 मिनट बात हुई - Kashi Patrika

किम जोंग और डोनल्ड ट्रंप के बीच 38 मिनट बात हुई


अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में ऐतिहासिक मुलाकात समाप्त हो गई है। मुलाकात समाप्त होने के बाद किम ने ट्रंप से अंग्रेजी में कहा, ''नाइस टू मीट यू, मिस्टर प्रेजिडेंट।" सिंगापुर के सैंटोसा द्वीप में स्थित कैपेला होटल में हुई यह मुलाकात 38 मिनट तक चली। व्हाइट हाउस ने बैठक के समय की जानकारी दी। मुलाकात के बाद ट्रम्प ने कहा कि किम के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। हम दोनों के बीच बेहतर रिश्ते हैं। हम उत्तर कोरिया का ध्यान रखेंगे। अब दोनों ही नेता अपने साथ आए वरिष्ठ सलाहकार और सहयोगियों के दल के साथ बैठक कर रहे हैं। बता दें कि इसके लिए 6 महीने से कोशिशें हो रही थीं।

No comments:

Post a Comment