Pages

Pages

Pages

संजू दिलों पर छाने को तैयार; कल होगी रिलीज़


रणबीर कपूर की फिल्म संजू कल यानि शुक्रवार को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर बी टाउन सेलेब्स और फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद से लोगों में संजू को लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर और प्रोमोज को ऑडियंस की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इन सब को देखकर फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। वैसे फिल्म को लेकर फैंस का असली रिस्पॉन्स शुक्रवार को ही पता लग पाएगा। लेकिन अगर ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रूपये के आस-पास कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी का कहना है कि 'राजकुमार हिरानी की फिल्म होने के चलते फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को न केवल अच्छी ओपनिंग मिलेगी बल्कि यह अगले कुछ हफ्तों तक सिनेमाघरों में आसानी से बिजनेस करती रहेगी।' बता दें कि वैसे संजू को टक्कर देने फिलहाल कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जो कि फिल्म के लिए बोनस साबित हो सकता है। संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, विकी कौशल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी और जिम सारभ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
◼️

No comments:

Post a Comment