बीजेपी ने घाटी में अपनी नाकामी का ठीकरा पडीपी पर फोड़ा: कश्मीर में सरकार गिरी - Kashi Patrika

बीजेपी ने घाटी में अपनी नाकामी का ठीकरा पडीपी पर फोड़ा: कश्मीर में सरकार गिरी


जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती की सरकार गिर गई हैं। बीजेपी ने ठीक २०१९ के लोकसभा चुनावों से पहले पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्य में आतंकवादी गतिविधियों को न रोक पाने का ठीकरा पीडीपी राज्य सरकार पर फोड़ते हुए सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर दी हैं।

बीजेपी के प्रवक्ता राम माधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी आरोप लगाया की पीडीपी सरकार जम्मू और लद्दाख के साथ भेद भाव कर रही थी।

अब आने वाले समय में बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में गवर्नर शासन लगाने की मांग की हैं। ये देखना दिलचस्प होगा की क्या अब बीजेपी २०१९ के लोकसभा चुनाव में संविधान की धारा ३७० को भुनाने का प्रयास करेगी या नहीं।

हम बताते चले कि बीजेपी ने लगभग सभी चुनावों में राम मंदिर और धारा ३७० का मुद्दा भुनाया हैं।

:सोर्स 

No comments:

Post a Comment