Pages

Pages

Pages

रोग ऐसे भी गम-ए-यार से लग जाते हैं...

रोग ऐसे भी गम-ए-यार से लग जाते हैं,
दर से उठते हैं तो दीवार से लग जाते हैं।

इश्क आगाज में हल्की सी खलिश रखता है,
बाद में सैकड़ों आजार से लग जाते हैं।

पहले पहले हवस इक-आध दुकाँ खोलती है,
फिर तो बाजार के बाजार से लग जाते हैं।

बेबसी भी कभी क़ुर्बत का सबब बनती है,
रो न पाएँ तो गले यार से लग जाते हैं।

कतरनें गम की जो गलियों में उड़ी फिरती हैं,
घर में ले आओ तो अम्बार से लग जाते हैं।

दाग दामन के हों दिल के हों कि चेहरे के 'फराज'
कुछ निशाँ उम्र की रफ़्तार से लग जाते हैं।
■ अहमद फराज

No comments:

Post a Comment