Pages

▼

Pages

▼

Pages

▼

चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में :मोदी इंदौर में

आज मोदी ने इंदौर,मध्यप्रदेश में भाषण किसी मझे हुए राजनेता सा कम और एक कथावाचक सा ज्यादा दिया। मोदी अपने तमाम वादों को  सही साबित करते नजर आए। उन्होंने गाहे बगाहे फिर एक बार कांग्रेस पर आरोप लगाया और तत्कालीन केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर पर्दा डालते नजर आए। राज्य में हालिया आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए मोदी का ये भाषण चार साल के केंद्र के सरकार का लेखा जोखा देता नजर आया। मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री कम और बीजेपी के प्रचारक ज्यादा नजर आए।


मोदी हर बार की तरह अपने जुमले अंदाज़ में नजर आए और अपने कामों का लेखा जोखा देने की जगह वादे ज्यादा करते नजर आए। कोई काम हुआ भी हैं कि नहीं इसकी सुध कौन लेगा इसके बारे में मोदी ने कुछ भी नहीं कहाँ। लोकार्पण के कार्यक्रम में मोदी गरीबों को गिनाना भी नहीं भूले और कहाँ की उनकी सरकार गरीबों की हैं।

हालिया ही प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में अनियमिता का मामला सामने आया था पर मोदी ने उस पर एक शब्द भी नहीं कहाँ। युवाओं के रोजगार का मुद्दा मोदी ने एक बार भी नहीं उठाया। मोदी के पूरे भाषण में किसान भी कही नजर नहीं आए। हर हाथ रोजगार का भी उनका पुराना वादा उनके भाषण में कही नहीं था।

अपने पूरे भाषण में मोदी गरीब और माध्यम वर्ग को साधते हुए नजर आए जिसे मोदी ने अपने चार साल के शासन में सबसे ज्यादा निराश किया हैं। सत्ता में आते ही मोदी ने मध्यम वर्ग को हाशिये पर डाल दिया था आज मोदी का शहरी क्षेत्र में भाषण फिर एक बार उसी मध्यम वर्ग को साधता नजर आया जो मोदी शासन से सबसे ज्यादा निराश हैं। मध्यम वर्ग केवल रोजगार चाहता हैं जिससे वो आज की स्थिति में गरीब होने से बच सके पर मोदी ने अपने पूरे भाषण में एक बार भी उनके रोजगार की बात नहीं की।

मोदी लोगों में हवाई यात्रा का भी प्रचार करते नजर आए और कहाँ की आज चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर करता हैं। अब ये आकड़ा मोदी को किसने दिया ये वो खुद ही बता सकते हैं। या हो सकता हैं वो इसे भी बाद में जुमला कह के अपनी बात से पलट जाए।

:सोर्स 

No comments:

Post a Comment