Pages

Pages

Pages

बेल्जियम ने जापान को हरा क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया

बेहद रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
 
2-2 की बराबरी पर ख़त्म होने की कगार पर पहुंचे इस मैच के 90+4 वें मीनट पर नासेर चद्ली ने एक विषमयकारी गोल कर बेल्जियम को विश्वकप फुटबॉल 2018 के नॉकऑउट स्टेज में जीत दिला दी। अब क्वार्टर फाईनल में बेल्जियम का मुकाबला ब्राज़ील से होगा।

मैच के पहले दो गोल जापान ने किए जब 48 वें और 52 वें मीनट पर हारागुची और ताकाशी ने जापान की तरफ से गोल किया। नॉकऑउट स्टेज में 1970 के बाद यह पहला मौका हैं जब किसी टीम ने 2 गोल से पिछड़ने के बाद नॉकऑउट मुकाबला जीता हो।बेल्जियम की तरफ से पहला गोल जान वर्तेंगेन ने मैंच के 69 वें मीनट पर किया। इसके बाद मैच के 74 वें मीनट पर फेलानी ने बेल्जियम की तरफ से दूसरा गोल किया।

मैच का आखरी गोल नासेर चद्ली ने किया। 

No comments:

Post a Comment