मालदीव के साथ भारत के रिश्ते और उलझे - Kashi Patrika

मालदीव के साथ भारत के रिश्ते और उलझे

मालदीव की पॉवर कम्पनी स्टेल्को ने क्षमता निर्माण के लिए किया पकिस्तान से हस्ताक्षर।

भारत की स्थिति हिन्द महासागर में विभिन्न देशों की मौजूदगी में दिन पर दिन बिगड़ती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही श्रीलंका ने चीन से नजदीकियां बढ़ाई तो अब मालदीव वहां भारत की मौजूदगी को कम करने में लग गया हैं। एक और जहाँ मालदीव भारत के लोगों को वहां काम करने के लिए दिए जाने वाले वीजा में देरी कर रहा हैं तो दूसरा हालिया मालदीव की स्टेट ओन्ड कम्पनी स्टेल्को ने बिजली सेवा में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए पकिस्तान के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। स्टेल्को कम्पनी का अधिकतर काम चीन देखता हैं तो इसमें पकिस्तान का आना उस समय प्रश्चिन्ह खड़ा करता हैं जब पकिस्तान की खुद की माली हालत खराब हैं।

आपको बताते चले कि कुछ दिनों पहले ही हेलीकॉप्टर विवाद में भीमालदीव ने भारत को सिरे से नकार दिया था और पकिस्तान के साथ नजदीकियों को बढ़ने के संकेत दिए थे।
◻️◻️◻️

No comments:

Post a Comment