वर्कआउट के दौरान शरीर से काफी मात्रा में ऊर्जा खर्च हो जाती है, इसलिए वर्कआउट के बाद 45 मिनट के अंदर खाना जरूर लेना चाहिए, जिसमें पोषक तत्व शामिल हो
वर्कआउट के बाद शरीर को स्वस्थ और ऊर्जा से परिपूर्ण बनाए रखने के लिए और शरीर के स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों का सेवन करना काफी जरुरी होता है। वर्कआउट करते समय शरीर मसल्स में स्टोर ग्लाइकोजन को ईंधन के रुप में इस्तेमाल करता है जिससे शरीर को वर्कआउट करने के लिए ऊर्जा मिलती है। ऐसे में ग्लाइकोजन वर्कआउट के बाद कम हो जाता है जिसे वापस पाने के लिए पोषक तत्वों का सेवन करना जरुरी होता है ताकि शरीर में ऊर्जा की कमी ना हो। आइए जानते हैं कि वर्कआउट के बाद आप अपने आहार में क्या-क्या शामिल करना चाहिए।
1. कार्ब्स: कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का स्रोत होते हैं इसलिए कभी कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचना नहीं चाहिए। बल्कि वर्कआउट के बाद आपको हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। वर्कआउट के बाद आपको निम्न कार्ब्स का सेवन करना चाहिए।
आलू, पास्ता, चावल, ओटमील, शक्करकंद आदि।
2. प्रोटीन: प्रोटीन मसल्स बनाने के लिए लाभकारी होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद प्रोटीन युक्त निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, प्रोटीन पाउडर व प्रोटीन शेक, चिकन, चीज़, साल्मन फिश,अंडा।
3.फैट्स: स्वास्थ्यवर्धक फैट्स का सेवन भी वर्कआउट के बाद करना आवश्यक होता है जैसे नट्स, एवोकाडो, सूखे मेवे।
4.हाइड्रेट रहें: वर्कआउट के दौरान आप बहुत पसीना बहाते हैं। पसीने के रुप में आपके शरीर का पानी काफी मात्रा में निकल जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी कमी पूरी करने के लिए खूब पानी पिएं। आप चाहें तो नारियल पानी या जूस भी पी सकते हैं।
5. वर्कआउट के बाद खाने के लिए उचित समय: वर्कआउट के 45 मिनट के अंदर-अंदर आपको कार्ब्स और प्रोटीन युक्त सेहतमंद आहार का सेवन करना जरुरी होता है। वर्कआउट के 2 घंटे बाद तक खाली पेट रहना आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए वर्कआउट के बाद पोषक आहार जरुर खाएं।
(साभार)

No comments:
Post a Comment