भाजपा दूसरे स्थान पर, लेकिन सीटों की संख्या में काफी पिछड़ी।।
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में हुए पंचायत चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। गुरुवार रात 10 बजे तक घोषित नतीजों के अनुसार तृणमूल ने ग्राम पंचायतों में 20,441 सीटें जीत ली हैं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में भाजपा उभरी है, लेकिन उसके सीटों की संख्या तृणमूल की तुलना में काफी कम है।इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में हिंसा से भरपूर पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिली हैं और वो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से बहुत आगे है। राज्य में 31,812 ग्राम पंचायतों में हुए चुनावों में टीएमसी को 20,441 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी को 5,565 सीटें हासिल हुई हैं।
निर्दलीयों को 1,741 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी निर्दलियों से भी पीछे रही और उसे 1,415 सीटें मिली हैं। मतगणना देर रात भी जारी थी।
No comments:
Post a Comment