काशी में ही सूखती गंगा : हुक्मरान खामोश - Kashi Patrika

काशी में ही सूखती गंगा : हुक्मरान खामोश


प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा का जलस्तर दिनों दिन घटता जा रहा हैं। आज स्थिति यह हो गई हैं कि गंगा का जलस्तर 2010 के सबसे कम जलस्तर की ओर बढ़ रहा हैं। अभी गंगा का जलस्तर 57.52 मीटर है जो 2010 के सबसे कम जलस्तर 57.1 मीटर से महज 51 सेंटीमीटर ही दूर है। गंगा का जलस्तर जिस रफ्तार से घट रहा है वह कायम रहा तो आने वाले दौर में हाहाकार मच जाएगा।

माँ गंगा आज इस कदर रुष्ट हैं कि आज स्थिति यह हो गई हैं कि गंगा की वजह से विख्यात वाराणसी को ही उन्होंने पानी के लिए तरसाना शुरू कर दिया हैं। यह स्थिति तब है जब शहर माँ गंगा के किनारे बसा हैं उन शहरों के बारे में क्या जो नदियों से थोड़ी दूरी पर स्थित हैं। पानी के अंधाधुन दोहन और जंगलों की कटाई का ही नतीजा हैं आज वर्षा का औसत कम हुआ हैं।

वाराणसी के कुछ मोहल्ले जैसे जागृति नगर, पक्का महाल, बंगाली टोला, दशाश्वमेध घाट, भदैनी आदि मुहल्लों में पानी की दिक्कत पैदा हो गई है। मंड़ुवाडीह क्षेत्र में भी दो सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हुई। इससे लोग पानी के बिना तड़प गए हैं। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, यदि स्थिति यही रही तो शहर में पानी के लिए लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

No comments:

Post a Comment