बस में थी भीड़ और धक्के ही धक्के... - Kashi Patrika

बस में थी भीड़ और धक्के ही धक्के...

बस में थी भीड़
और धक्के ही धक्के,
यात्री थे अनुभवी,
और पक्के।

पर अपने बौड़म जी तो
अंग्रेजी में
सफर कर रहे थे,
धक्कों में विचर रहे थे।
भीड़ कभी आगे ठेले,
कभी पीछे धकेले।
इस रेलमपेल
और ठेलमठेल में,
आगे आ गए
धकापेल में।

और जैसे ही स्टाप पर
उतरने लगे
कण्डक्टर बोला-
ओ मेरे सगे!
टिकिट तो ले जा!

बौड़म जी बोले-
चाट मत भेजा!
मैं बिना टिकिट के
भला हूं,
सारे रास्ते तो
पैदल ही चला हूं।

अशोक चक्रधर

No comments:

Post a Comment