इंग्लैंड ने कोलम्बिया को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया - Kashi Patrika

इंग्लैंड ने कोलम्बिया को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया

इंग्लैंड कोलम्बिया को पेनल्टी शूटऑउट में 4-3 से हराकर फुटबॉल विश्वकप के क्वार्टर फ़ाइनल पहुंची।

स्पार्टाक स्टेडियम पर हुए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलम्बिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। मैच का परिणाम अंतिम समय तक 1-1 रहा और फैसला पेनाल्टी शूटऑउट पर छोड़ दिया गया। शुरुआत में मैच का पहला गोल खेल के 57 वें मीनट पर हुआ जब हैरी केन ने मिले पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर दिया।

इसके बाद मैच के आखिरी समय तक कोलम्बिया गोल करने और बराबरी करने का प्रयास करती रही। मैच के एक्स्ट्रा टाईम में कोलम्बिया के तरफ से 90+3 वें मीनट पर येरी मिना ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

बाद में हुए पेनाल्टी शूटऑउट इंग्लैंड ने 4-3 से मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड 2006 के फुटबॉल विश्वकप के बाद पहली बार क्वार्टर फाईनल के लिए क्वालीफाई कर रही हैं। 

No comments:

Post a Comment