आज आ सकता हैं निर्भया काण्ड के रिव्यू पिटीशन पर फैसला: सुप्रीम कोर्ट - Kashi Patrika

आज आ सकता हैं निर्भया काण्ड के रिव्यू पिटीशन पर फैसला: सुप्रीम कोर्ट


दिसंबर 2012 में हुए जघन्य बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी चार अभियुक्त जिन्हे मृत्यु दंड दिया था आज उनके रिव्यु पिटीशन पर फैसला सुना सकती हैं। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, आर बानुमति, और अशोक भूषण की बैंच आज अभियुक्त मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा के रिव्यू पिटीशन पर आज बैठेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के फैसले को जारी रखते हुए 2017 में अभियुक्तों को फांसी की सजा बरक़रार रखी थी। जिसमे अभियुक्तों ने 16-17 दिसंबर 2012 को चलती बस में पैरामेडिक्स की छात्रा के साथ बलात्कार किया था। मामले में दोषी 6 लोगो में से एक (राम सिंह) ने तिहाड़ जेल में आत्महत्ता कर ली और 6 ठे जिसकी आयु कम थी उसे जूवेनिल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया जिसे तीन साल की सजा सुनाई गई थी। 

मामले पर फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहाँ था कि जघन्य, जंगली और शैतानी अपराध एक सभ्य समाज को बर्बाद करने के लिए सुनामी की तरह हैं।
◼️◼️

No comments:

Post a Comment