सावन का महीना हो और रिमझिम फुहारों के बीच या तो आप खुद इश्क में डूबे हो या आप के पास कोई चुनिंदा
सी लव स्टोरी हो बस फिर और क्या चाहिए। गरमा गरम चाय की चुस्कियों के साथ लुत्फ उठाइए मोहब्बत के अफसानों का। नेताजी लोग तो आजकल जोरशोर से चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। जनता का समर्थन किसी भी कीमत पर हासिल करना उनका परम कर्तव्य बनता हैं, फिर चाहे काम एक ढेला भी हुआ हो या नहीं। नेताजी लोग तो इश्क को चुनावी मुद्दा बनाने से रहे और राजनीति हमसे न होगी। सो क्यों न, उनके इश्क के अफसानों को ही हम चाय की चुस्कियों के साथ ताजा कर लें! हो गई उनकी राजनीति और हमारी यादों में शामिल उनके इश्क की जुगलबंदी...
वैसे तो, अमूमन जनता नेताओं की दीवानी होती है, पर ये भी किसी के दीवाने होते हैं। किसी को तो एक नजर में ही प्यार हो गया, तो किसी ने अपनी मोहब्बत पाने के लिए सालों इंतजार किया। देश में इस तरह के कई उदाहरण मिलते हैं, जहां राजनेताओं ने राजनीति में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद अपने लव लाइफ को लेकर ना सिर्फ चर्चाएं बटोरी, बल्कि उनको लेकर विवादो में भी रहे।
अखिलेश-डिंपल यादव
भारतीय राजनीति के सबसे यंग कप्लस में एक अखिलेश और डिंपल यादव। यूपी के सबसे कम उम्र के सीएम अखिलेश यादव ने पौड़ी की डिंपल यादव से प्रेम विवाह किया था। आर्मी ऑफिसर की छोटी बेटी डिंपल अखिलेश के प्यार के रंग में इस तरह रंगी की वह भी राजनीति में उतर आयीं। आज यूपी की सर्वगुण संपन्न डिंपल राजनीति का खूबसूरत चेहरा बन चुकी हैं। वह अखिलेश यादव के तीन बच्चों की मां है और उनके हर सुख-दुख की साथी भी।
प्रियंका गांधी- राबर्ट वाड्रा
भारत की राजनीति की शुरुआत जिस परिवार से होती है, उसकी खूबसूरत बेटी प्रियंका गांधी, जाने कितनों के दिल की अनजाने ही धड़कन रही होंगी। लेकिन उन्हें पसंद आए कारोबारी राबर्ट वाड्रा। इन दोनों की शादी भी लोगों के लिए मिसाल ही है। यह शादी भी लोगों के लिए काफी हैरतअंगेज ही थी। पहले तो सोनिया गांधी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी, लेकिन प्यार के आगे ना किसी का जोर चला है और न चलेगा। इसलिए बाद में उन्हें अपनी बेटी की खुशी के लिए इस रिश्ते को स्वीकृति देनी ही पड़ी। आज प्रियंका-राबर्ट देश के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। आज उनकी बगिया में दो बच्चे फूल बनकर खिलखिला रहे हैं।
अरविंद -सुनीता केजरीवाल
दिखने में बड़े ही सीधे-सादे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी सुनीता से उनकी पहली मुलाकात आईआरएस के ट्रेनिंग के दौरान मंसूरी में हुई थी। दोनों के बीच में हुई चंद मुलाकातें ही प्यार में बदल गयीं और दोनों ने शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं। सच और भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में केजरीवाल के हर कदम के साथ उनकी पत्नी सुनीता हमेशा खड़ी दिखायी पड़ती हैं।
वरूण गांधी-यामिनी रॉय चौधरी
बड़े भइया अब तक शादी के लिए तैयार नहीं हुए, तो आखिर छोटा कब तक उनकी राह देखता? बस छोटे ने अपने
लिए लड़की देख ली। हम बात कर रहे हैं संजय-मेनका के बेटे वरुण गांधी की। वरुण की कविताओं ने दिल चुराया। 30 साल के फिरोज वरुण गांधी भगवा पार्टी बीजेपी के बड़े 'उत्साही' मेंबर हैं और अपने भड़काऊ भाषणों की वजह से जेल की हवा भी खा चुके हैं। इसके अलावा उनकी खासियत है उनकी क्रिएटिविटी। 20 साल की उम्र में उनकी कविताओं का कलेक्शन निकला था। उनकी यही क्रिएटिविटी उन्हें यामिनी के नजदीक ले आई थी। बंगाली बाला यामिनी ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। उन्होंने पैरिस की सोबॉन यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स का कोर्स किया है। यामिनी के पिता सुनील रॉय चौधरी पूर्व राजनयिक थे। नजदीकी दोस्त बताते हैं कि दोनों की मुलाकात 2004 की गमिर्यों में न्यू यॉर्क में हुई थी। बीजेपी को उस साल संसदीय चुनावों में जबर्दस्त हार मिली थी। वरुण अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और यामिनी वरुण के दोस्त का रेस्टोरेंट डिजाइन करने वहां आई थीं। इसके बाद दोनों अचानक लंदन में एक ओपरा के दौरान मिले, फिर दोनों ने एक साथ थाई डिनर किया। वरुण लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ चुके थे और लंदन का चप्पा-चप्पा जानते थे। सो यामिनी को लंदन की सैर कराने निकल पड़े। जल्द ही दोनों वापस दिल्ली आए और मिलते रहे। दोस्त बताते हैं तभी से वरुण बंगाली कल्चर में खास इंटरेस्ट लेने लगे। यामिनी के बारे में पूछने पर वरुण कहते हैं, एक बेहतरीन इंसान है यामिनी, जो न केवल खूबसूरत है बल्कि बहुत हिम्मत वाली भी हैं। वरुण के प्यार को मां मेनका ने खुशी-खुशी हरी झंडी दिखा दी। उसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि यामिनी वेजिटेरियन हैं।

चांद मोहम्मद उर्फ चंद्र मोहन-अनुराधा उर्फ फिजा
ऐसा नहीं हैं कि इश्क के इम्तिहान में सभी राजनेता पास हो गए कुछ कहानियां दर्द भरी भी हैं। इश्क के लिए 2008 में अपना धर्म, राजनीति और परिवार छोड़ने वाले हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चांद मोहम्मद उर्फ चंद्र मोहन पूर्व एडवोकेट जनरल रह चुकी अनुराधा बाली उर्फ फिजा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। हालांकि, दोनों के तलाक के बाद फिजा अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत मिली थीं। चंद्र मोहन सियासत और अपनी पहली पत्नी से दूरी बनाने के साथ ही फिजा से इतने करीब हुए कि सिर पर नया सेहरा बांध शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन मुहब्बत की ये खुमारी चंद दिन में बिखर गई और प्रेम का दर्दनाक अंत फिजा की मौत के साथ हुआ।
दिग्विजय सिंह और अमृता राय
अप्रैल 2014 में अमृता के साथ अपनी निजी तस्वीरें लीक होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृता राय के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है। जैसे ही इस पर कोई फैसला होता है हम इस रिश्ते को औपचारिक नाम दे देंगे। उस समय दिग्विजय सिंह की पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो चुकी थी। अब दिग्विजय अपने से 22 साल छोटी अमृता के साथ परिणय सूत्र में बंध चुके हैं।
शशि थरूर-सुनंदा पुष्कर
राजनीति गलियारे की चर्चित प्रेम कहानियों में शुमार शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की लव स्टोरी की शुरुआत दुबई से हुई, एक साल तक दोनों की दोस्ती चली और इस बीच दोनों की केवल तीन बार मुलाकात हुई। थरूर ने सबसे पहले
सुनंदा को अपने प्यार का इजहार सरकारी बंगले में किया था। इसके बाद ऑफिशियल प्रपोजल 2010 में कसौली में किया, जब दोनों ने सगाई की। आखिरकार, थरूर और सुनंदा के बीच दो साल के संबंध 22 अगस्त 2010 को शादी में तब्दील हो गया। सुनंदा पुष्कर के साथ अपने प्यार की कीमत केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को मंत्री पद गंवा कर चुकानी पड़ी। हालांकि, इस प्रेम कहानी का भी अंत सुखद नहीं रहा। जनवरी 2014 में 52 वर्षीय सुनंदा नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के लीला होटल में मृत मिली और थरूर उनकी हत्या में संदिग्ध भूमिका में हैं।
राजनीतिकों की मोहब्बत की दास्तान लंबी और फिल्मी कहानियों की तरह ही मसालेदार भी, लेकिन सभी को समेटना मुश्किल था, सो कुछ दास्तान फिर कभी।
■ सिद्धार्थ सिंह
सी लव स्टोरी हो बस फिर और क्या चाहिए। गरमा गरम चाय की चुस्कियों के साथ लुत्फ उठाइए मोहब्बत के अफसानों का। नेताजी लोग तो आजकल जोरशोर से चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। जनता का समर्थन किसी भी कीमत पर हासिल करना उनका परम कर्तव्य बनता हैं, फिर चाहे काम एक ढेला भी हुआ हो या नहीं। नेताजी लोग तो इश्क को चुनावी मुद्दा बनाने से रहे और राजनीति हमसे न होगी। सो क्यों न, उनके इश्क के अफसानों को ही हम चाय की चुस्कियों के साथ ताजा कर लें! हो गई उनकी राजनीति और हमारी यादों में शामिल उनके इश्क की जुगलबंदी...
वैसे तो, अमूमन जनता नेताओं की दीवानी होती है, पर ये भी किसी के दीवाने होते हैं। किसी को तो एक नजर में ही प्यार हो गया, तो किसी ने अपनी मोहब्बत पाने के लिए सालों इंतजार किया। देश में इस तरह के कई उदाहरण मिलते हैं, जहां राजनेताओं ने राजनीति में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद अपने लव लाइफ को लेकर ना सिर्फ चर्चाएं बटोरी, बल्कि उनको लेकर विवादो में भी रहे।
अखिलेश-डिंपल यादव
भारतीय राजनीति के सबसे यंग कप्लस में एक अखिलेश और डिंपल यादव। यूपी के सबसे कम उम्र के सीएम अखिलेश यादव ने पौड़ी की डिंपल यादव से प्रेम विवाह किया था। आर्मी ऑफिसर की छोटी बेटी डिंपल अखिलेश के प्यार के रंग में इस तरह रंगी की वह भी राजनीति में उतर आयीं। आज यूपी की सर्वगुण संपन्न डिंपल राजनीति का खूबसूरत चेहरा बन चुकी हैं। वह अखिलेश यादव के तीन बच्चों की मां है और उनके हर सुख-दुख की साथी भी।प्रियंका गांधी- राबर्ट वाड्रा
भारत की राजनीति की शुरुआत जिस परिवार से होती है, उसकी खूबसूरत बेटी प्रियंका गांधी, जाने कितनों के दिल की अनजाने ही धड़कन रही होंगी। लेकिन उन्हें पसंद आए कारोबारी राबर्ट वाड्रा। इन दोनों की शादी भी लोगों के लिए मिसाल ही है। यह शादी भी लोगों के लिए काफी हैरतअंगेज ही थी। पहले तो सोनिया गांधी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी, लेकिन प्यार के आगे ना किसी का जोर चला है और न चलेगा। इसलिए बाद में उन्हें अपनी बेटी की खुशी के लिए इस रिश्ते को स्वीकृति देनी ही पड़ी। आज प्रियंका-राबर्ट देश के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। आज उनकी बगिया में दो बच्चे फूल बनकर खिलखिला रहे हैं।
अरविंद -सुनीता केजरीवाल
दिखने में बड़े ही सीधे-सादे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी सुनीता से उनकी पहली मुलाकात आईआरएस के ट्रेनिंग के दौरान मंसूरी में हुई थी। दोनों के बीच में हुई चंद मुलाकातें ही प्यार में बदल गयीं और दोनों ने शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं। सच और भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में केजरीवाल के हर कदम के साथ उनकी पत्नी सुनीता हमेशा खड़ी दिखायी पड़ती हैं।वरूण गांधी-यामिनी रॉय चौधरी
बड़े भइया अब तक शादी के लिए तैयार नहीं हुए, तो आखिर छोटा कब तक उनकी राह देखता? बस छोटे ने अपने
लिए लड़की देख ली। हम बात कर रहे हैं संजय-मेनका के बेटे वरुण गांधी की। वरुण की कविताओं ने दिल चुराया। 30 साल के फिरोज वरुण गांधी भगवा पार्टी बीजेपी के बड़े 'उत्साही' मेंबर हैं और अपने भड़काऊ भाषणों की वजह से जेल की हवा भी खा चुके हैं। इसके अलावा उनकी खासियत है उनकी क्रिएटिविटी। 20 साल की उम्र में उनकी कविताओं का कलेक्शन निकला था। उनकी यही क्रिएटिविटी उन्हें यामिनी के नजदीक ले आई थी। बंगाली बाला यामिनी ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। उन्होंने पैरिस की सोबॉन यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स का कोर्स किया है। यामिनी के पिता सुनील रॉय चौधरी पूर्व राजनयिक थे। नजदीकी दोस्त बताते हैं कि दोनों की मुलाकात 2004 की गमिर्यों में न्यू यॉर्क में हुई थी। बीजेपी को उस साल संसदीय चुनावों में जबर्दस्त हार मिली थी। वरुण अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और यामिनी वरुण के दोस्त का रेस्टोरेंट डिजाइन करने वहां आई थीं। इसके बाद दोनों अचानक लंदन में एक ओपरा के दौरान मिले, फिर दोनों ने एक साथ थाई डिनर किया। वरुण लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ चुके थे और लंदन का चप्पा-चप्पा जानते थे। सो यामिनी को लंदन की सैर कराने निकल पड़े। जल्द ही दोनों वापस दिल्ली आए और मिलते रहे। दोस्त बताते हैं तभी से वरुण बंगाली कल्चर में खास इंटरेस्ट लेने लगे। यामिनी के बारे में पूछने पर वरुण कहते हैं, एक बेहतरीन इंसान है यामिनी, जो न केवल खूबसूरत है बल्कि बहुत हिम्मत वाली भी हैं। वरुण के प्यार को मां मेनका ने खुशी-खुशी हरी झंडी दिखा दी। उसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि यामिनी वेजिटेरियन हैं।

चांद मोहम्मद उर्फ चंद्र मोहन-अनुराधा उर्फ फिजा
ऐसा नहीं हैं कि इश्क के इम्तिहान में सभी राजनेता पास हो गए कुछ कहानियां दर्द भरी भी हैं। इश्क के लिए 2008 में अपना धर्म, राजनीति और परिवार छोड़ने वाले हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चांद मोहम्मद उर्फ चंद्र मोहन पूर्व एडवोकेट जनरल रह चुकी अनुराधा बाली उर्फ फिजा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। हालांकि, दोनों के तलाक के बाद फिजा अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत मिली थीं। चंद्र मोहन सियासत और अपनी पहली पत्नी से दूरी बनाने के साथ ही फिजा से इतने करीब हुए कि सिर पर नया सेहरा बांध शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन मुहब्बत की ये खुमारी चंद दिन में बिखर गई और प्रेम का दर्दनाक अंत फिजा की मौत के साथ हुआ।
दिग्विजय सिंह और अमृता राय
अप्रैल 2014 में अमृता के साथ अपनी निजी तस्वीरें लीक होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृता राय के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है। जैसे ही इस पर कोई फैसला होता है हम इस रिश्ते को औपचारिक नाम दे देंगे। उस समय दिग्विजय सिंह की पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो चुकी थी। अब दिग्विजय अपने से 22 साल छोटी अमृता के साथ परिणय सूत्र में बंध चुके हैं।
शशि थरूर-सुनंदा पुष्कर
राजनीति गलियारे की चर्चित प्रेम कहानियों में शुमार शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की लव स्टोरी की शुरुआत दुबई से हुई, एक साल तक दोनों की दोस्ती चली और इस बीच दोनों की केवल तीन बार मुलाकात हुई। थरूर ने सबसे पहले
सुनंदा को अपने प्यार का इजहार सरकारी बंगले में किया था। इसके बाद ऑफिशियल प्रपोजल 2010 में कसौली में किया, जब दोनों ने सगाई की। आखिरकार, थरूर और सुनंदा के बीच दो साल के संबंध 22 अगस्त 2010 को शादी में तब्दील हो गया। सुनंदा पुष्कर के साथ अपने प्यार की कीमत केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को मंत्री पद गंवा कर चुकानी पड़ी। हालांकि, इस प्रेम कहानी का भी अंत सुखद नहीं रहा। जनवरी 2014 में 52 वर्षीय सुनंदा नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के लीला होटल में मृत मिली और थरूर उनकी हत्या में संदिग्ध भूमिका में हैं।
राजनीतिकों की मोहब्बत की दास्तान लंबी और फिल्मी कहानियों की तरह ही मसालेदार भी, लेकिन सभी को समेटना मुश्किल था, सो कुछ दास्तान फिर कभी।
■ सिद्धार्थ सिंह







No comments:
Post a Comment