Pages

Pages

Pages

सोची में क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का फ़ुटबाल विश्वकप 2018 का सफर समाप्त

सोची,रशिया में फ़ुटबाल विश्वकप 2018 के नॉकऑउट मैच में उरुग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया!


सोची, रशिया के फिष्ट फ़ुटबाल मैदान पर एक और धुरंधर खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डों(पुर्तगाल) का फ़ुटबाल विश्वकप 2018 का सफर समाप्त हो गया हैं। विश्वकप फ़ुटबाल के इस नॉकऑउट मैच में सुआरेज और केवानी की जोड़ी ने क्रिस्टिआनो रोनाल्डों के विश्वकप 2018 के सफर को समाप्त कर दिया।

केवानी के 7 वें और 62 वें मिनट में किए गोल का रोनाल्डों की टीम पुर्तगाल के पास कोई जबाब नहीं था। मैच में 55 वें मिनट पर हलाकि पुर्तगाल की तरफ से पेपे ने एक गोल किया। पर इसके बाद पुर्तगाल कोई और गोल नहीं कर सका और उरुग्वे ने यह मैच 2-1 से जीत लिया।

मैच का पहला गोल केवानी ने सुआरेज के पास पर 7 वें मिनट पर किया। मैच के दूसरे हाफ में उरुग्वे के पास बॉल केवल 30 % ही रही पर पुर्तगाल इसका कोई फायदा नहीं उठा सका। 

No comments:

Post a Comment