Pages

Pages

Pages

19 साल के कीलियन म्बाप्पे ने लियोनेल मेसी के सपने को किया चकनाचूर

फ्रांस ने अर्जेन्टीन को विश्व कप फ़ुटबाल-2018 के नॉकऑउट में दी 4-3 से शिकस्त 


लियोनेल मेसी के लिए फ़ुटबाल विश्व कप 2018 का सफर खत्म हो गया है। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी को शायद ही अब दुबारा मौका मिल सके कि वो अर्जेंटीना को विश्व कप फ़ुटबाल का विजेता बना पाए। कज़ान, रशिया के फ़ुटबाल मैदान में लोगों ने एक 19 साल के लड़के को मेसी जैसे धुरंधर खिलाड़ी के सामने अद्भुत प्रदर्शन करते देखा। कीलियन म्बाप्पे ने कजान के मैदान पर दो गोल किये और जबतक वो मैदान पर रहे अर्जेंटीना के खिलाड़ी उनकी तेज रफ़्तार के सामने कमजोर नजर आए।

मैच के पहले हाफ में पहला गोल फ़्रांस से किया और जल्द ही अर्जेंटीना ने भी गोल की बराबरी कर ली। अर्जेंटीना ने एक और गोल कर बढ़त बना ली। पर मैच तेजी से पलटा जब फ्रांस ने जल्दी जल्दी दो गोल कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
एक्स्ट्रा टाईम में अर्जेंटीना ने एक गोल और किया और फ्रांस ने यह मैच 4-3 से जीत लिया।

फ़्रांस की तरफ से एंटोनी ग्रिएजमान(13 वें मिनट पर), बेंजामिन पावर्ड(57), और कोलियन म्बाप्पे (64,68) ने गोल किए। अर्जेंटीना की तरफ से एंजेल दी मारिया(41), गैब्रिएल मेर्काडो(48), और सर्जिओ अगुएरो(90+3)  ने गोल किए। 

No comments:

Post a Comment