Pages

Pages

Pages

राजनीतिक सुर्खियां...

एम्स में अटल, मिलने पहुंचे दिग्गज

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज यहां से छुट्टी मिल सकती है। एम्स सुबह 11 बजे के करीब मेडिकल बुलेटिन जारी कर वाजेपयी के स्वास्थ्य की हालत के बारे में बताएगा।
सोमवार को अटलजी को देखने के लिए एम्स में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लग गया। सबसे पहले राहुल गांधी अटलजी से मिलने पहुंचे। इसके बाद अमित शाह आए। देर शाम नरेंद्र मोदी अटलजी का हाल जानने एम्स पहुंचे। वे करीब 50 मिनट तक यहां रुके। इनके अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, विजय गोयल, हर्षवर्धन भी आए। बाद में लालकृष्ण आडवाणी भी एम्स पहुंचे। करीब छह दशक से उनका-वाजपेयी का साथ रहा। 93 साल के वाजपेयी एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हैं। डॉ. गुलेरिया ने भी कहा कि वाजपेयीजी की हालत स्थिर है।

ट्रंप-किम की ऐतिहासिक मुलाकात से एशियाई बाजार चढ़े
क दूसरे को खुले तौर पर परमाणु युद्ध और सबक सिखाने की धमकी देने वाले दुनिया के दो बड़े नेताओं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में एक दूसरे से हाथ मिलाया और हंसकर बातचीत की। इस ऐतिहासिक मुलाकात को देखते हुए एशिया के शेयर बाजार चढ़ गए हैं। इस मुलाकात के पहले अमेरिकी-यूरोपीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई। डॉलर में भी मजबूती देखी गई है। डॉलर तीन हफ्ते के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय शेयर बाजार भी सुबह कारोबार की शुरुआत में हरे निशान में दिखे।

भिवंडी कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मानहानि मामले में आज सुनवाई होगी। इस मामले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में पेश होंगे। इसके लिए वह मुंबई पहुंच चुके हैं।
बता दें कि अदालत में पेशी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुंबई आगमन पर मुंबई कांग्रेस ने उनके स्वागत के लिए एक हजार ऑटो रिक्शा वालों को तैयार किया है। राहुल गांधी ने 7 जुलाई 2014 को भिवंडी की एक रैली में कहा था कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। इसके खिलाफ आरएसएस की भिवंडी शाखा के सचिव राजेश कुंटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) व 500 के तहत शिकायत की है।

शाह, आज 21 नेताओं के साथ बनाएंगे इलेक्शन प्लान
मध्यप्रदेश में भाजपा किस लाइन पर चुनाव लड़ेगी। कितने विधायकों-मंत्रियों के टिकट काटे जाएंगे और चुनाव में किसकी क्या भूमिका रहेगी इसका ब्ल्यू प्रिंट मंगलवार को जबलपुर में भेड़ाघाट पर एक होटल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तय कर जाएंगे।
चुनाव प्रबंधन समिति के साथ होने वाली इस बैठक में शाह के अलावा कुल 21 नेता रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में शाह अब तक की सर्वे रिपोर्ट भी साझा करके जमीनी हकीकत बताएंगे। इस बैठक के लिए शाह के साथ दिल्ली से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश प्रभारी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी जबलपुर पहुंच रहे हैं।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद दिल्ली से आने वाल सोशल मीडिया की टीम प्रदेश की सोशल मीडिया सेल को प्रशिक्षण देगी, इस बैठक में शाह मौजूद रहेंगे। बैठकों के बाद शाह संपर्क फॉर समर्थन के लिए जबलपुर के दो प्रबुद्धजनों के घर पहुंचेंगे और उसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

दिल्ली के CM ने कहा- सुप्रभात दिल्लीवासियों, संघर्ष जारी है
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर सोमवार शाम से धरने पर बैठे हैं। उनके साथ मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन भी पूरी रात धरने पर रहे। केजरीवाल दिल्ली सरकार की डोर टू डोर राशन योजना को मंज़ूरी देने और पिछले चार महीने से सरकार के कामकाज का बहिष्कार करनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल का आरोप है कि एलजी इस मामले में ढीला-ढाला रवैया अपना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास सीबीआई, पुलिस, ईडी, आईटी, आईएएस, एसीबी- सब कुछ है। फिर वो इतना घबराए क्यों हैं?

राहुल की इफ्तार पार्टी पर सियासत
कांग्रेस की ओर से दो साल बाद 13 जून को इफ्तार पार्टी दिया जा रहा है, जिसमें विपक्ष के कई बड़े नेताओं को बुलाया गया है। हालांकि, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी को इसका न्योता नहीं दिया गया। इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर भाजपा तक सियासत गर्म है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "कोई भी संवैधानिक शख्स किसी संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसे न्योता नहीं भेजती। कांग्रेस की असहिष्णुता समझ से परे है।"
खबरों के अनुसार इसमें शरद पवार, मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, सीताराम येचुरी, चंद्रबाबू नायडू और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को बुलाया गया है।
■■


No comments:

Post a Comment