स्वीडेन ने स्विज़रलैंड को 1-0 से हराकर फुटबॉल विश्वकप 2018 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सेंट पीटरस्बर्ग के मैदान पर हुए मुकाबले में स्वीडेन ने मैच का पहला गोल किया। मैच का पहला गोल खेल के 66 वें मीनट में हुआ जब स्वीडेन की तरफ से एमिल फोरस्बर्ग से गोल किया। 1994 के बाद से ये पहला मौका हैं जब स्वीडेन ने फुटबॉल विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया हैं। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ और मुकाबला स्वीडेन ने 1-0 से जीत लिया।
स्विज़रलैंड ने आज तक कभी भी अपना नॉकऑउट मुकाबला नहीं जीता हैं। स्विज़रलैंड 1994,2000. 2014 और 2018 सभी नॉकऑउट मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
मैच के आखिर तक स्विज़रलैंड गोल करने के लिए संघर्ष करती रही। पर परिणाम स्वीडेन के पक्ष में रहा। क्वार्टर फ़ाइनल में स्वीडेन का मुकाबला इंग्लैंड से 7 जुलाई को होगा।

No comments:
Post a Comment