घुमक्कड़ साथी - Kashi Patrika

घुमक्कड़ साथी

माथेरान 

आपने आज तक मुझ मौज़ू के साथ खूब घुमा, आज आप का ये साथी आप को महराष्ट्र में बसे सबसे सुन्दर हिल स्टेशन की सैर करवाएगा। तो चलते है अपने माथेरान के सफर पर।

माथेरान भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से ८० किमी की दूरी पर बसा घनी हरयाली से ढका एक मनमोहक हिल स्टेशन है। आप यहाँ सड़क मार्गे से आ सकते है और पहाड़ी की चोटी तक आराम से पहुंच सकते है। पर यहाँ पहुँचने की लिए हमने रेल मार्ग का इस्तेमाल किया। अगर आप मुंबई की सैर पर हो और यहाँ के लोकल का आनद नहीं लिया तो आप का मुंबई घूमना अधूरा ही माना जाएगा।

मुंबई लोकल 

हमने कल्याण से कर्जत जाने वाले रेल मार्ग का अनुसरण किया और जा पहुंचे नेरल स्टेशन। नेरल स्टेशन से लगभग २१ किमी की दूरी पर बसा है माथेरान। बरसात के समय ये वादियाँ आप को स्वतः ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वैसे तो यहाँ गर्मी के दिनों में भी उमस बढ़ने पर शाम तक बारिश की नन्ही-नन्ही बुँदे टपकने लगती है।

लुइजा पॉइन्ट 

यहाँ पर बहुतायत में प्रेमी युगल अपना वीकेन्ड मानाने आते है तो सभी व्यवसायिक साधन उनके हिसाब से ही डेवलप किये गए है। हां पर यहाँ बहुत बड़ी सख्यां में सोलो और फॅमिली टूरिस्ट भी आते हैं तो हम जैसे यायावरों के लिए भी बहुत कुछ है माथेरान में।

पूरी पहाड़ी एक फ़्लैट चोटी पर बसा हुआ है जो अत्यधिक घने जंगलों से ढका है। ये नो वेह्किल जोन है इसलिए आप को प्रकृति की सुंदरता का आनंद पैदल ही लेना होगा। पहाड़ियों से वादियों का नजारा अद्वितीय हैं।

सन राईज पॉइन्ट 
माथेरान में घूमने लायक जगहें :

वैसे तो पूरा माथेरान ही मनमोहक है पर यहां पर आप मुख्यतः दिन भर अलग-अलग पॉइन्ट पर प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं। सुबह और शाम का नजारा यहाँ से देखते ही बनता है मानो किसी कलाकार ने अपनी तूलिका से किसी कैनवास पर रंग भर दिए हों। यहाँ एक सुन्दर झील भी है जहाँ आप नहाने और झरने का आनद उठा सकते हैं।

एलेक्जेंडर पॉइन्ट 
आइए कुछ तस्वीरों के माध्यम से यहाँ की सुंदरता निहारतें हैं।

















1 comment:

  1. आपके लेख का ििइंतजार रहता है।। कृपया रोज़ लिखे

    ReplyDelete