कर्नाटक के सीएम के रूप में येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण को लेकर राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए हमला बोला है। उन्होंने कहा है, “भाजपा बिना बहुमत के ही सरकार बनाकर संविधान का मजाक उड़ाउड़ा रही है। ये एक तरह से संविधान का मजाक उड़ा रही है। आज सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मनाएगी, तब हमारा देश लोकतंत्र की हार का जश्न मनाएगा।”
उधर, येदियुरप्पा के शपथग्रहण समारोह को लेकर जेडीएस ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को पहले सरकार बनाने के न्यौते को लेकर कहा है कि राज्यपाल सिस्टम सही करें, गुजराती बिजनेस ना करें। एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि येदियुरप्पा ने कहा था कि मैं शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दूंगा, क्या अब वह ऐसा करेंगे?
कुमारस्वामी ने कहा, “हम इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का नहीं 3 दिन का समय मिलना चाहिए। हम सब जानते हैं क्या हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि राज्यपाल डबल गेम खेल रहे हैं। वो यहां बिजनेस कर रहे हैं। कर्नाटक के लोग इसकी वजह से नुकसान उठाएंगे। कोई शक नहीं कि इसमें केंद्र सरकार का भी हाथ है।”

No comments:
Post a Comment