मौसम विभाग ने बुधवार को यूपी समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है, इसलिए लोगोँ को सावधान रहने की चेतावनी देदी है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, मध्यप्रदेश में आज गर्म हवाएं चलने के संकेत दिए हैं। ज्ञात हो कि मंगलवार को कर्नाटक के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में गुरुवार को आंधी तूफान की संभावना जताई है।
31 मई को भारी बारिश
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में आंधी-तूफान
पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी।
केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा और झारखंड में आंधी-तूफान।
1 जून को भी राहत नहीं
केरल, दक्षिणी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होगी, जबकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड और बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी आने का अंदेशा है।

No comments:
Post a Comment