85000 ब्रांच बन्द, ATM सहित तमाम सेवाएं बाधित। दो दिन तक की फजीहत।।
वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की हड़ताल से आम लोगों का बुरा हाल है। सार्वजनिक बैंक के करीब 10 लाख कर्मचारियों ने बुधवार (आज) और गुरुवार को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते 85 हजार बैंक शाखएं बंद हैं और लोगों की फजीहत हो रही है। बैंककर्मी इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की तरफ से पूर्व में प्रस्तावित दो प्रतिशत से अधिक वेतन वृद्धि नहीं करने का विरोध कर रहे हैं। वेतन संशोधन की अपनी मांगों पर जोर देने के लिये अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने यह जानकारी दी। इस हड़ताल का नेतृत्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) कर रहा है, जो कि नौ यूनियनों का नेतृत्वकारी संगठन है। बैककर्मियों के अनुसार उनके वेतन में एक नवंबर, 2017 से वृद्धि नहीं हुई है।
हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक समेत कुछ निजी बैंकों की शाखाएं भी आज और कल बंद रहेंगी। एटीएमों में पैसे डालने का काम करने वाली कंपनी का कहना है कि हड़ताल की वजह से कैश की किल्लत न हो, इसलिए एटीएमों को तैयार किया जा रहा है।
दरअसल वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद 10 लाख से भी ज्यादा बैंक कर्मचारी 30 मई से दो दिन की हड़ताल पर हैं।



No comments:
Post a Comment