वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो गई, नौ राज्यों की 10 सीटों के नतीजे आज आएंगे।।
देश में विधानसभा की 10 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव हुए थे। 9 राज्यों की इन 10 सीटों के नतीजे आज आएंगे और फैसला होगा कि किंग कौन? सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई। इस चुनाव को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के बड़े चेहरे भी प्रचार करते दिखे और रिजल्ट पर भी सियासी दलों की नजर रहेगी। ये सीटें संबंधित राज्यों में बेहद अहम हैं। ये 10 सीटें हैं- पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल)।
सबसे चर्चित कैराना
सभी सीटों में सबसे चर्चित कैराना है। यहां भाजपा का मुकाबला संयुक्त विपक्ष से है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह (हुकुम सिंह की बेटी) का मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की तबस्सुम हसन से है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों में सबसे ज्यादा अंपाती में 90.42 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, गोमिया और सिल्ली में क्रमश: 62.61 और 75.5 फीसदी वोटिंग हुई।



No comments:
Post a Comment