वैज्ञानिकों ने जाना किस तरह मस्तिष्क में सूचनाओं का प्रवाह होता हैं
हालिया वैज्ञानिकों ने धरती की सतह के नीचे समुद्र तल पर दो नए जीवों की खोज की हैं। माना जा रहा हैं कि ये धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने कॉम्प्लेक्स जीवों में से हो सकते हैं।
हालिया हुए एक शोध में ये बात सामने आई हैं कि आप अगर मस्तिष्क की किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या आप अवसाद से ग्रस्त हैं तो आप के मस्तिष्क को सूचनाओं के सम्प्रेषण में खासी दिक्कत आ सकती हैं। ब्रेन स्टिम्युलेशन तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिकों ने पता लगाने का प्रयास किया की किस तरह मस्तिष्क में सूचनाओं का प्रवाह होता हैं। वैज्ञानिकों ने पाया की लेफ्ट इन्फीरियर फ्रंटल गायरस ही वो स्थान हैं जो सूचनाओं को जोड़ने, उसे डिकोड करने और सूचनाओं के सम्प्रेषित करने के लिए कारक हैं।
इस तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिक ने मस्तिष्क में सूचनाओं के प्राकृतिक प्रवाह का रास्ता ढूंढ निकाला हैं। इस अनुसन्धान में ये बात भी सामने आई हैं कि अगर पहले से मौजूद सूचनाओं का प्रवाह उसी तरह किया जाए तो मस्तिष्क भी उसी तरह कार्य करता हैं। वैज्ञानिकों का ऐसा मानना हैं कि इससे बीमार लोगों को ठीक करने में काफी मदद मिल सकती हैं।
अगर आप का इम्यून सिस्टम ठीक नहीं हैं तो आपको टैटू बनवाना महंगा पड़ सकता हैं
हालिया ये पाया गया कि अगर आप का इम्यून सिस्टम ठीक नहीं हैं तो आप को टैटू बनवाना महंगा पड़ सकता हैं। एक महिला ने जो अपने इम्यून सिस्टम को ठीक करने के लिए रोज दवाई लेती थी उसने अपनी बाई जांघ पर टैटू बनवाया। कुछ समय बाद ही उसके चमड़े में जलन की शिकायत सामने आने लगी जो एक साधारण बात हैं। पर जल्द ही उनके बाई पैर की एड़ी और घुटनों में तेज दर्द रहने लगा। इस दर्द को सहने के लिए उसने दर्द निवारक दवाओं का सेवन शुरू कर दिया।
जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो सबकुछ नॉर्मल पाया पर दर्द की शिकायत रहने के बाद उसने पुनः जांच करवाई। इस बार डॉक्टरों ने उसकी पुरानी मेडिकल फ़ाइल को जांचा और पाया की उसका इम्यून ख़राब था और वो इसकी दवा खा रही थी।
डॉक्टरों जब जांच शुरू की तो पाया का ख़राब इम्यून और टैटू का सीधा सम्बन्ध था। अब अगर आप भी किसी इम्यून से जनित बीमारी से त्रस्त है टैटू गुदवाने का ख्याल दिल से निकाल दीजिए।
धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने कॉम्प्लेक्स जीवों में से वैज्ञानिकों ने दो को ढूंढा
हालिया वैज्ञानिकों ने धरती की सतह के नीचे समुद्र तल पर दो नए जीवों की खोज की हैं। माना जा रहा हैं कि ये धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने कॉम्प्लेक्स जीवों में से हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने इनमे से एक का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर ओबामूस क्रोनातुस रखा हैं। ये जीव समुन्द्र तल पर चिपके हुए रहते थे और वही अपना जीवन बिताते थे। दूसरे के नाम अंग्रेज नटुरलिस्ट और ब्रॉडकास्टर सर डेविड अटेन्बरोग के नाम पर अटंबोरिटेस जानिए रखा हैं।



No comments:
Post a Comment