प्रधानमंत्री एससीओ समिट के लिए चीन रवाना - Kashi Patrika

प्रधानमंत्री एससीओ समिट के लिए चीन रवाना


आज से प्रधानमंत्री दो दिनों के विदेश दौरे पर हैं। एससीओ के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में, ये भारत की एससीओ में पहली भागीदारी होगी। जून २०१७ के आस्ताना समिट में पकिस्तान और भारत को पूर्णकालिक सदस्य के रूप में मान्यता दी गई थी।

एससीओ (संघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन) एक यूरोएशिआ देशों का संगठन हैं। इसमें सदस्य देशों के जुड़ने के मुख्य उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक, और सुरक्षा हैं। वर्तमान में इसके सदस्यों की संख्या २२ हैं। जिसमे ८ पूर्णकालिक सदस्य हैं। संघाई संगठन का निर्माण १९९६ से २००१ के बीच किया गया था। यह विश्व का सबसे बड़ा और ताकतवर संगठन हैं।

इस बार इस संगठन की बैठक क्विंगदाओ, चीन में हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस समिट में जाने से पहले, पहली बार एक पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भारत के भाग लेने को महत्वपूर्ण बताया हैं और ख़ुशी जाहिर की हैं।

इस समिट के बहाने ३० दिनों के अंदर मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच ये दूसरी मुलाकात होगी। 

No comments:

Post a Comment