गुरूवार को गुडगाँव पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बच्ची को रेप की धमकी देने वाले अकॉउंटेंट गिरीश माहेश्वरी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। मंदसौर की घटना के समर्थन में एक फेक ट्वीट वॉयरल हो गया। इसके बाद ट्विटर पर ही माहेश्वरी ने ट्विटर अकाउंट @GirishK1605 से प्रियंका चतुर्वेदी को बच्ची के रेप करने की धमकी दी। कांग्रेस प्रवक्ता ने मुंबई पुलिस को ट्वीट किया पर करवाई करने को मुंबई पुलिस ने एफआईआर करने से मना कर दिया।

इसके बाद प्रवक्ता ने दिल्ली पुलिस को मेल लिखा इन सब के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दोनों जगहों पर एफआईआर दर्ज किया और माहेश्वरी को ढूंढने लगी। माहेश्वरी द्वारा 35 डायनेमिक IP एड्रेस इस्तेमाल करने के कारण उसके सही ठिकाने का पता लगाना कठिन था तो पुलिस ने ट्विटर से भी सहायता मांगी और आरोपी को पोस्को, आईटी एक्ट, और IPC में अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। संभवतः यह ऑनलाइन थ्रेट पर पास्को लगाने का यह पहला मौका हैं। माहेश्वरी ने अपने ऑनलाइन प्रोफ़ाइल में बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बताई पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं।
गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने राजनाथ सिंह और पुलिस को धन्यवाद दिया हैं।
◽सोर्स TOI
No comments:
Post a Comment