क्रोएशिआ ने मेजबान देश रूस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया - Kashi Patrika

क्रोएशिआ ने मेजबान देश रूस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

क्रोएशिया ने फुटबॉल विश्वकप के क्वार्टर फ़ाइनल में रूस को पैनल्टी शुत ऑउट में 4-3 से हराया।

सोची के फिस्ट मैदान पर एक बेहद रोमांचक मुकाबले में यहाँ क्रोएशिआ ने रूस को हराकर अपने विश्वकप जितने के सपने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया। मैच के पहले हाफ में 30 वें मीनट पर रूस ने पहला गोल किया जब डेनिस क्रिसनेव ने गोल क़र रूस को बढ़त दिला दी। पर ये बढ़त काफी लम्बे समय तक कायम नहीं रही जब क्रोएशिया की तरफ से आंद्रेज कर्मरिक मैच के 39 क्रोएशिया की तरफ से गोल कर मैच को 1-1 बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और मैच के फैसले के लिए एक्सट्रा हाफ का प्रयोग किया गया। इस बार क्रोएशिआ ने बढ़त बनाई जब मैच के 100 वें मीनट पर दोमागोज विदा ने क्रोएशिया के लिए गोल किया। पर ये बढ़त भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। मैच के 115 वें मीनट फर्नांडिस ने रशिया की तरफ से बराबरी गोल दागा। मैच एक्स्ट्रा हाफ के बाद 2-2 पर छूटा। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटऑउट में क्रोएशिआ ने रूस को 4-3 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में क्रोएशिआ का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।


No comments:

Post a Comment