केरल में आज पहुंच गया मानसून, नियत समय से तीन दिन पहले दी मानसून ने दस्तक।।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को मानसून केरल पहुंच गया। मानसून ने अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दी है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को केरल में दस्तक दे दी। मौसम विभाग कहा कहना था कि इस साल मानसून 1 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा, लेकिन तीन दिन पहले यह पहुंच गया। अब यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यह मध्य अरब एशिया और केरल के बाकी बचे हिस्सों को भी कवर कर लेगा। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम के बदलते रूप ने कहर बरपाया। आंधी-तूफान ने दर्जनों जिंदगियां लील ली। सिर्फ मई महीने में मौसम में कई बार बदलाव देखा गया।
आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 19 और झारखंड में 12 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में मरने वालों की तादाद 13 हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के हरदोई, सीतापुर और फर्रुखाबाद जिले में अगले तीन घंटों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ, देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों में सोमवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
बार-बार बदलता मौसम
उत्तर भारत में पिछले 17 दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा जिला हुआ था। यहां 80 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 9 और 10 मई को आंधी-तूफान और बारिश में 18 लोगों की मौत हुई थी। उसके अलावा, 14 मई को भी इसी तरह की घटनाओं में 51 लोगों की जान चली गई थी।



No comments:
Post a Comment