सीबीएसई की १२ वीं के परिणाम घोषित: लड़कियां लड़कों से आगे - Kashi Patrika

सीबीएसई की १२ वीं के परिणाम घोषित: लड़कियां लड़कों से आगे

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज दोपहर कक्षा १२ के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर घोषित किए। इस साल, पास प्रतिशत पिछले वर्ष ८२.०२  प्रतिशत से ८३.०१  प्रतिशत हो गया है।

त्रिवेन्द्रम में ९७.३२ % का उच्चतम पास प्रतिशत दर्ज किया गया, चेन्नई ९३.८७ % के साथ दूसरे स्थान पर रहा, इसके बाद दिल्ली ८९% पर रहा। लड़कियों ने इस साल लड़कों को पीछे छोड़ा है। लड़कियों ने ८८.३१ % का पास प्रतिशत हासिल किया, लड़कों ने ७८.९९ % ।

स्टेप बाय स्टेप स्कूल, सेक्शन -132, ताज एक्सप्रेसवे, नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ५०० में से ४९९ अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। एसएजे स्कूल, सेक 14 सी, वसुंधरा, गाजियाबाद के अनुभूका चंद्र, ४९८ अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। सात छात्रों को तीसरे स्थान पर ४९७ अंकों मिले हैं। इन सात में से एक जयपुर से है, लुधियाना से १, हरिद्वार से १, नोएडा से १, मेरठ से १ और गाजियाबाद से २। 

No comments:

Post a Comment