जल्द बरसेंगे बादल - Kashi Patrika

जल्द बरसेंगे बादल

30 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून, समय से पहले बारिश होने की उम्मीद।।

भीषण गर्मी में बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक  राहत भरी खबर दी है कि इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणपश्चिम मॉनसून शुक्रवार को दक्षिण अंडमान सागर में पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान और निकोबार महाद्वीप के कुछ इलाकों में भी मानसून पूर्व बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी मानसून पूर्व बूंदाबांदी हुई है। यह पूर्वानुमान बरकरार रहता है, तो इस साल मॉनसून अपनी सामान्य तारीख से कम से कम 3 दिन पहले आएगा।  

पहली जून से होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आने में अब ज्यादा वक्त नहीँ है। उम्मीद है कि अगले महीने यानी जून के शुरुआत में ही दक्षिण भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून पहले से तगड़ा होगा। अरब सागर में मानसून की स्थिति अच्छी बन रही है। इसके अगले दो दिन में यहां सक्रिय होने की संभावना है। इस बीच पश्चिम-मध्य अरब सागर में चक्रवात मेकुनु का दबाव बन रहा है।


जुलाई-अगस्त में बाढ़ की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जुलाई और अगस्त के महीने में ज्यादा अस्थिर रहेगा।  ओडिशा, पश्चिम बंगाल और यूपी एवं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में जुलाई-अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ आने का खतरा है। 

No comments:

Post a Comment