![]() |
युमथांग वैली |
युमथांग वैली
पूर्वोत्तर के सभी राज्य अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए विश्वविख्यात है। यहाँ बसे आदिवासी, प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम दृश्य और वर्षो पुरानी संस्कृति बरबस ही आप को अपनी और आकर्षित करते हैं। आज आप का घुमक्कड़ साथी आप को युमथांग की सुन्दर वादियों की सैर करवाएगा।
युमथांग वैली सिक्किम राज्य के उत्तरी भाग में स्थित कंचनजंघा पहाड़ी चोटियों के मध्य बसा एक मनोरम स्थल हैं। ११,६९३ फीट की ऊंचाई पर बसी युमथांग वैली में बहुत से गर्म पानी के सोते, ऊँची-ऊँची पहाड़ी चोटियां और उनके सुन्दर ढ़लान, खूबसूरत हरियाली और बहुत कुछ है इन वादियों में।
यु तो ये सुन्दर वादियाँ शादी शुदा जोड़ो और परिवार के साथ घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है पर यहाँ आप यूं भी घूमने आ सकते हैं। युमथांग वैली में घूमने लायक स्थल :
लाचुंग मोनेस्ट्री : १८८० में बनी ये मोनेस्ट्री अपनी अद्भुत बनावट के लिए यहाँ आए सैलानियों की पहली पसंद होती हैं।
![]() |
लाचुंग मोनेस्ट्री |
ज़ीरो पॉइन्ट : ये युमथांग में वो जगह जहाँ लगभग वर्ष भर वर्फ बनी रहती हैं।
![]() |
लाचुंग ज़ीरो पॉइंट युमथांग वैली |
युमथांग रिवर : शिंगबा रॉडेंड्रॉन सेंचुरी से गुजरने वाली ये नदीं अपनी मनमोहक वादियों, फूलों के लिए प्रसिद्द हैं।
![]() |
युमथांग रिवर |
यहाँ पहुंचने का मार्ग सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक से होकर जाती हैं।
No comments:
Post a Comment