उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट दोनों भाजपा के हाथ से फिसली।।
तीन राज्यों की 4 लोकसभा और 9 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। 4 लोकसभा सीटों में से भाजपा के हिस्से में महाराष्ट्र की एक पालघर सीट आई है। 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा की इस साल तीसरी हार है। आज घोषित चुनाव परिणाम में पालघर सीट भाजपा पर भाजपा के राजेंद्र गावित ने जीत हासिल की है। भंडारा-गोंदिया सीट पर राकांपा को जीत मिली। वहीं, नगालैंड में भाजपा की सहयोगी एनडीपीपी के प्रत्याशी आगे हैं। यूपी की कैराना सीट रालोद ने भाजपा से छीन ली। इससे पहले मार्च में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर भी भाजपा सपा से हार गई थी।
कैराना लोकसभा सीटः भाजपा हारी
भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई यह सीट भाजपा के हाथों से निकल। संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार RLD की तबस्सुम हसन ने 49,449 वोटों से जीत दर्ज की है। कैराना की यह सीट भाजपा और एकजुट विपक्ष दोनोँ के लिए सम्मान का प्रश्न बन गई थी, जिससे इस हार को भाजपा पर एकजुट विपक्ष के भारी पड़ने के रूप में देखा जा रहा है। हुकुम सिंह की बेटी और भाजपा प्रत्याशी मृगांका ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करती हैं।



No comments:
Post a Comment