प्री-मानसून में मुंबई लबालब - Kashi Patrika

प्री-मानसून में मुंबई लबालब

मुंबई की रफ्तार को तेज बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। प्री-मानसून में ही कई इलाके लबालब हो गए, जिसका असर सड़क सहित रेल और विमान सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाड़ियां प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे की गाड़ियों का यातायात प्रभावित हुआ है। बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बारिश के इंतजाम के लिए अपने सभी अफसरों की शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने तीन दिनों तक मुंबई और इसके आसपास भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण गुरुवार को लंदन से मुंबई आने वाला जेट एयरवेज का हवाईजहाज अहमदाबाद के लिए मोड़ दिया गया।

24 घंटे से रुक-रुककर जारी बारिश की वजह से गुरुवार को कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई लोकल और बस सर्विस पर भी इसका असर पड़ा। कई जगह ट्रैफिक भी जाम हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि ये प्री मानसून बारिश है। विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के भीतर मानसून के मुंबई पहुंचने की उम्मीद जताई है। हालांकि, अगले 2 दिन मुंबई, कोंकण, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अलर्ट के बाद बृहृन्‍मुंबई महानगरपाल‍िका (बीएमसी) ने अफसरों- कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। मलाड, कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रॉम्बे और मलाड में नौसेना तैनात की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ जैसी स्थिति फिर से दोबारा बनने की आशंका जताई जा रही है। आगामी तीन दिनों तक मुंबई व आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है। विभाग के अनुसार मुंबई, दहाणु, ठाणे, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में बेहद भारी हो सकती है। इसी के साथ 10-11 जून से सूरत, वलसाड़ व आसपास के दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। इसी के साथ तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर मॉनसून के बढ़ने की खबर लगातार आ रही हैं। 

No comments:

Post a Comment