हालिया हुए डीडीसीए के चुनावों में रजत शर्मा और उनके पैनल ने डीडीसीए के 12 पदों पर जीत दर्ज की हैं। रजत शर्मा ने 54.40% वोटों के साथ अपने निकट प्रतिद्वंधी पूर्व क्रिकेटर मदनलाल को डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर 517 मतों से हराया। 27 से 30 जून को हुए चुनावों का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। रजत शर्मा ने जीत के बाद अपने ट्वीट में कहा "मैं डीडीसीए के उन सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लिया और हममे अपना विश्वास दिखाया। मैं डीडीसीए के सभी सदस्यों को आमंत्रित करता हूँ कि वो डीडीसीए में पारदर्शिता कायम करने के लिए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। "
राकेश कुमार बंसल को उपाध्यक्ष चुना गया है, राकेश कुमार बंसल को 48.87 फीसदी मत मिले। 4 दिनों तक चली चुनावी प्रक्रिया में 72 फीसदी मतदान हुए थे। कुल 2791 डीडीसीए सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया में अपना मत दिया। बताया जा रहा है कि अबकी बार के चुनाव में मतदान के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ।
इन सब के बीच सोशल मिडिया में ये कयास लगाने वालों की कमी नहीं थी कि रजत शर्मा 2019 के केंद्रीय चुनावों में एक प्रत्याशी के तरह चुनाव लड़ सकते हैं।
◼️◼️



No comments:
Post a Comment