पंजाब में बढ़ती नशीली दवाओं के सेवन से मौतों की संख्या को देखते हुए कैप्टेन अमरिंदर सिंह की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। पंजाब सरकार जल्द ही केंद्र से सिफारिश कर सकती हैं कि ड्रग तस्कर को मृत्यु दंड दिया जाए।
हालिया पंजाब में नशीली दवाओं के सेवन से मौतों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। ऐसे में सरकार ने इससे लड़ने के लिए एक विशेष कार्यकारिणी परिषद् का निर्माण करने का फैसला लिया हैं। यह कार्यकारिणी रोजाना नशीली दवाओं के प्रसार को रोकने के लिए हो रहे कार्यों की विवेचना करेगी।
इन सब के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को आदेश दिया कि पुलिस नशीली दवाओं के तस्करों पर अपनी जांच तेज करे।
◼️◼️



No comments:
Post a Comment