घुमक्कड़ साथी - Kashi Patrika

घुमक्कड़ साथी

सागर की लहरों पर डूबते उतराते शहर मुंबई की बात ही निराली हैं; जहाँ एक ओर पारसियों के बड़े-बड़े बंगले आपको एक अलग ही दुनियां की याद करातें हैं तो एक ओर गगन चुम्बी इमारतों को देखते ही लगता हैं की आप माया की किसी दुनियां में पदार्पण कर रहें हों। आइये चलते हैं आपके अपने साथी के साथ मुंबई के सफर पर...

मुंबई 

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई, भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारत का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। यह भारत की आर्थिक राजधानी हैं।

मुंबई अपनी कभी न रुकने वाली लाईफ स्टाईल के लिए जानी जाती हैं। एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक दौड़ते मुंबई लोकल के पहिये और इनके बीच कभी भी बरसने वाले बादल। सबकुछ इतना मत्रमुग्ध करने वाला हैं कि जो एक बार यहाँ कोई आ जाए तो जाने का नाम नहीं लेता।

बांद्रा रेलवे स्टेशन 
जैसे दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस है वैसे ही मुंबई का दिल कोलाबा और नरीमन पॉइन्ट। वैसे तो पूरी मुंबई ही सागर के सात दीपो पर बसी दुनियां के सबसे खूबसूरत नगरी में से एक हैं पर कोलाबा और नरीमन पॉइंट की बात ही कुछ अलग हैं जहाँ एक और कोलाबा में मुंबई के सबसे पुराने बाशिंदे बसते हैं वही नरीमन पॉइंट मुंबई की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगह हैं।

नरीमन पॉइंट 

कोलाबा फोर्ट 

मुंबई में घूमने लायक स्थल :

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पूर्व में जिसे विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था, एवं अपने लघु नाम वी.टी., या सी.एस.टी. से अधिक प्रचलित है। यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है, जो मध्य रेलवे, भारत का मुख्यालय भी है। यह भारत के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है, जहां मध्य रेलवे की मुंबई में, व मुंबई उपनगरीय रेलवे की मुंबई में समाप्त होने वाली रेलगाड़ियां रुकती व यात्रा पूर्ण करती हैं। आंकड़ों के अनुसार यह स्टेशन ताजमहल के बाद; भारत का सर्वाधिक छायाचित्रित स्मारक है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
गेटवे ऑफ इण्डिया 

गेटवे ऑफ़ इन्डिया भारत के प्रमुख नगर मुम्बई के दक्षिण में समुद्र तट पर स्थित है। इसकी ऊंचाई २६ मीटर है। प्रवेशद्वार का निर्माण राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के आगमन 2 दिसंबर, 1911 की यादगार में हुआ था। इसके वास्तुशिल्पी जॉजॅ विंटैट थे। यह सन् 1924 में बन कर तैयार हुआ।

गेटवे ऑफ इण्डिया
यहाँ हम मुंबई की दो मुख्य इमारतों के विषय में ही बात कर रहें है वैसे मुंबई में बहुत सारे संग्रहालय, चर्च, बीच, पुराने किले, मॉल, नाईट क्लब हैं। इसके पास ही बहुत सरे हिल स्टेशन भी स्थित हैं। 




1 comment:

  1. Mumbai ke baare me aur bhi jankari dijiyega

    ReplyDelete